Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान, फिर प्राइवेट पिक्चर्स भेजने...

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान, फिर प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का बनाने लगा दबाव

नई दिल्ली। लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उनको परेशान करने वाले एक आरोपी को शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड व आरोपी का पासपोर्ट बरामद किया है। वारदात के बाद आरोपी शेफ की नौकरी करने के लिए क्रोएशिया चला गया था। जैसे ही वह भारत वापस लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दर्जनों लड़कियों को इसी तरह मैसेज भेजकर परेशान किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को कड़कड़डूमा निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप पर एक युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि देर रात को उसके मोबाइल पर आरोपी ने अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद वह युवती से उसकी प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का दबाव बनाने लगा। मना करने के बाद भी वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की जांच का जिम्मा साइबर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा व उनकी टीम को सौंपा गया।

पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपी की लोकेशन की जांच तो पता चला कि वह देश में नहीं है। वारदात के समय वह देश में ही मौजूद था। पुलिस नने लगातार उस पर नजर रखी। इस बीच नवंबर में जैसे ही वह भारत लौटा। पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपी को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देर रात को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। बाद में वह देर रात को लड़कियों को अश्लील मैसेज कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कई अनजान लड़कियों को इसी तरह के मैसेज किए। पुलिस बाकी शिकायतकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...