Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल...

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा 

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, अभियुक्त पर एक लाख 65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।  अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को 24 सिंतबर 2022 को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी (14) की दोस्ती इंस्टाग्राम पर गुरमीत नरवाल निवासी ग्राम बन्ना थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा से हुई थी। सात सितंबर 2021 को वह उसकी बेटी से मिलने मंगलौर आया था। आरोपित धोखे से उसे मंगलौर में ही एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बनाई। दो दिन बाद उसे बदहवाश हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

उसने बेटी को डर दिखाया था कि यदि यह बात किसी को बताई तो उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। इस डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद से किशोरी गुमशुम रहने लगी। जब काफी दिनों तक किशोरी इस हालत में रही तो स्वजन ने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद किशोरी ने स्वजन को पूरी बात बताई। स्वजन की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 24 सितंबर 2022 को गुरमीत नरवाल पर मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मामले में पुलिस ने 21 नवंबर 2022 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। उक्त मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट एवं अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की कोर्ट में विचाराधीन था। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि गवाह व साक्ष्य के आधार पर अदालत ने अभियुक्त गुरमीत नरवाल को 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड में से एक लाख रुपये पीड़िता को प्रतिकर देय के आदेश दिए है। साथ ही, चार लाख रुपये का मुआवजा जिला प्रशासन को देने के आदेश दिए है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...