Monday, November 2, 2026
Home Crime UP करंट से महिला की मौत के बाद बवाल, शव रखकर हाईवे जाम;...

करंट से महिला की मौत के बाद बवाल, शव रखकर हाईवे जाम; पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस

रायबरेली। रायबरेली के नदौरा माफी मजरे पयागपुर नदौरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला की मौत टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

मृतका रत्ना देवी के पिता श्यामलाल, निवासी गोड़वा हसनपुर, सलोन कोतवाली क्षेत्र ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की मौत को हत्या बताया था। उनका आरोप था कि दहेज को लेकर ससुराल में बेटी को परेशान किया जा रहा था। हालांकि, तत्काल कार्रवाई नहीं होने से परिवार में नाराजगी बढ़ गई।

गुरुवार को परिजन शव लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने निकले। पुलिस ने मनीरामपुर नहर पुल के पास उन्हें रोककर समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवारजन नहीं माने। इसके बाद शव को कस्बे के थाना चौराहा स्थित रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया गया।

करीब आधे घंटे तक पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत चलती रही। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति अमरेश, ससुर सदाखेलावन, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा भी दिया, जिसके बाद परिवारजन शांत हुए और हाईवे से शव हटाया गया।

बाद में खरौली गंगा घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...