Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में एक ही रात दो युवकों की हत्या, सिगरेट विवाद और...

दिल्ली में एक ही रात दो युवकों की हत्या, सिगरेट विवाद और दोस्ती की दुश्मनी बनी जानलेवा

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर शाम दो अलग-अलग इलाकों में हुई दो हिंसक वारदातों ने सनसनी फैला दी। न्यू उस्मानपुर और गोविंदपुरी क्षेत्रों में मामूली विवाद घातक टकराव में बदल गया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं—को हिरासत में ले लिया है।

सिगरेट फेंकने के विवाद ने ली एक युवक की जान

पहली घटना न्यू उस्मानपुर के भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक मोहित, जो ब्रह्मपुरी में रहता था और ग्रीन पार्क स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था, अपने दोस्त शिब्बू के साथ वहां पहुंचा था। इसी दौरान सिगरेट को लेकर कहासुनी शुरू हुई।

एक 15 वर्षीय नाबालिग ने शिब्बू से सिगरेट फेंकने के लिए कहा, लेकिन शिब्बू द्वारा इंकार करने पर विवाद बढ़ गया। नाबालिग ने गुस्से में चाकू निकालकर मोहित पर वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी समीर को गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार भी बरामद कर लिया।

लड़की से दोस्ती पर हुआ झगड़ा, युवक की चाकू मारकर हत्या

दूसरी वारदात गोविंदपुरी क्षेत्र के प्रवासी एकता पार्क कैंप में सामने आई। ओखला फेस-1 की झुग्गियों में रहने वाला रोशन काम से लौटने के बाद घर पर था, तभी शाम करीब आठ बजे उसे एक फोन आया। कॉल के बाद वह गोविंदपुरी पहुंचा, जहाँ चार–पांच युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

बहस के दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर उसके गले और पेट पर कई वार कर दिए। घायल रोशन को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह एक लड़की से जुड़ा मामला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर उर्फ़ बुद्धा (19) सहित अन्य को पकड़ लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...