Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शेयर बाज़ार में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दिल्ली...

शेयर बाज़ार में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग राज्यों से आरोपी दबोचे

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शेयर बाज़ार में निवेश का सपना दिखाकर लाखों रुपये हड़पने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार रेड्डी (44) और आयुष सेमवाल (21) के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग मामलों में 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा सेक्टर-58 और दूसरे को आंध्र प्रदेश से पकड़ा।

निवेश सलाहकार बनकर उड़ाए लाखों

अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार एक शिकायत में सामने आया कि आरोपी सुनील रेड्डी, जो खुद को निवेश सलाहकार बताता था, पीड़ित को शेयर बाज़ार में भारी लाभ दिलाने का दावा करता था। इसी बहाने उसने पीड़ित से 15 अलग-अलग बैंक लेनदेन के जरिए 23,80,490 रुपये अपने नेटवर्क के खातों में जमा करा लिए।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने उन बैंक खातों को तुरंत फ्रीज करा दिया, जिससे 5 लाख रुपये की राशि बचा ली गई। इसके बाद साइबर सेल ने तकनीकी जांच के आधार पर सुनील को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से गिरफ्तार कर लिया।

कॉल सेंटर कर्मचारी ने फर्जी बैंक दस्तावेज़ देकर की धोखाधड़ी

एक अन्य मामले में, लखनऊ स्थित टाटा क्रोमा में काम करने वाले व्यक्ति के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर 26,49,180 रुपये की ठगी की गई। जांच में पता चला कि आरोपी आयुष सेमवाल, जो गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-22 के रघुनाथपुर गांव का निवासी है और कॉल सेंटर में वॉयस प्रोसेस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है, नकली बैंक विवरण और खातों का उपयोग कर पीड़ित को भ्रमित करता था।

पुलिस ने उसके इस्तेमाल किए गए सभी बैंक खातों को फ्रीज करा दिया। पूछताछ में आयुष ने स्वीकार किया कि उसने कमीशन पर अपने साथियों को भी कई खाते उपलब्ध कराए थे।

इंस्पेक्टर गुलशन कुमार और कांस्टेबल आशीष की टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर 8 नवंबर 2025 को नोएडा सेक्टर-58 में उसके कार्यस्थल से आयुष को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...