Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दो अलग-अलग घटनाओं ने फैलाई सनसनी, नाबालिग...

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दो अलग-अलग घटनाओं ने फैलाई सनसनी, नाबालिग और युवक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के शाहदरा ज़िले में बीती रात दो अलग-अलग गोलीबारी की वारदातों ने इलाके में दहशत फैला दी है। पहली घटना में एक 17 वर्षीय नाबालिग की शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी वारदात में जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे एक 27 वर्षीय युवक को उसके घर के बाहर निशाना बनाया गया।

शादी समारोह में नाबालिग की हत्या, आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, शादी समारोह में मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग को गोली मार दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कानपुर, उत्तर प्रदेश में तैनात है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है।

जन्मदिन से पहले युवक की हत्या, दोस्तों ने ही बुलाकर मारी गोली

दूसरी घटना नवीन शाहदरा इलाके में हुई, जहाँ गगन आही (27) नामक युवक की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गगन अपने जन्मदिन से कुछ मिनट पहले केक काटने की तैयारी कर रहा था, तभी बाइक सवार दो युवक उसे कॉल कर बाहर बुलाने आए। बाहर आते ही एक आरोपी ने बर्थडे विश करने के बहाने गले लगाया और तुरंत सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद कर ली है।

दो दिन पुरानी कहासुनी बनी हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि गगन का दो दिन पहले एक क्लब में आरोपियों से झगड़ा हुआ था। उसी विवाद के सिलसिले में आरोपी गगन से मिलने पहुंचे थे। डीसीपी गौतम ने बताया कि गगन प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करता था और हाल ही में शादीशुदा था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 18 दिन का बेटा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...