Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू मारकर की हत्या, तीन आरोपियों को...

नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू मारकर की हत्या, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में गुरुवार देर रात छोटी बात पर हुए विवाद में एक नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू मारकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। दोनों मृतक एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात दोनों वहां से निकलकर चौक पर गए थे। जहां आरोपियों से उनका विवाद हो गया। मृतकों की पहचान रिश्तेदार समीर और पड़ोसी फरदीन के रूप में हुई है। फरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल समीर को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव नगर भलस्वा निवासी अब्दुल सम्मी उर्फ कल्लू, विकास और अर्शलान उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। सम्मी स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता है। विकास बेरोजगार है जबकि अर्शलान दैनिक मजदूरी करता है। अर्शलान पर पहले से शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.22 बजे पुलिस को दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों जैतपुर खड्ढा कॉलोनी निवासी समीर और गली नंबर एक भलस्वा निवासी फरदीन को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए हैं।

जहां फरदीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि समीर को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। समीर बयान देने की हालत में नहीं था। दोनों के पेट और कंधे में चाकू से हमला किया गया था। फरदीन पड़ोस में परिवार के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। इलाज के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके पर एक चश्मदीद मुबीन मिला। जिसने बताया कि गली नंबर दो राजीव नगर में उनके चचेरे भाई रिजवान की वलीमा (रिसेप्शन) पार्टी थी। समारोह में उनके रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसी फरदीन को भी आमंत्रित किया गया था। आधी रात को समीर और फरदीन एक साथ बाहर गए। कुछ देर बाद समीर खून से लथपथ घर की ओर वापस आया।

तीन लोग हाथों में चाकू लेकर उसका पीछा कर रहे थे। घर के सदस्यों के आरोपियों का विरोध किया। उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। एक हमलावर की पहचान राजीव नगर निवासी सम्मी उर्फ कल्लू के रूप में हुई। घायल समीर को तुरंत बाइक से बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने फरदीन की चौक पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक उनके घर के सामने पेशाब कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने गाली गलौज करने लगे। इसपर गुस्से में आकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने अर्शलीन के कब्जे से एक पिस्टल और तीनों आरोपियों के कब्जे से तीन चाकू बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतक रिसेप्शन पार्टी से निकलने के बाद चौक पर सिगरेट पी रहे थे। आरोपियों ने उनसे सिगरेट मांगा। सिगरेट नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने फरदीन पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाव के लिए सामने आए समीर के पेट में भी चाकू घोंप दिया। हमलावरों के चंगुल से निकलकर समीर अपने जीजा की घर के तरफ भागा।

समीर के परिवार वालों ने बताया कि समीर के जीजा के भाई का रिसेप्शन में शामिल होने के लिए समीर भलस्वा आया था। मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला समीर दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहता था। पार्टी के दौरान समीर की फरदीन से मुलाकात हुई थी। उसके बाद देर रात दोनों एक साथ चौक पर गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चौक पर आरोपियों ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को उनके चंगुल से छुड़ा कर समीर अपने जीजा के घर की तरफ भागा। इस दौरान तीनों बदमाशों ने दो सौ मीटर तक उसका पीछा किया।

इनमें से एक आरोपी के हाथ में चाकू थे। घर के पास समीर के एक रिश्तेदार ने हमलावरों का विरोध किया तो उनलोगों ने उनपर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने हाथ से चाकू को रोक लिया। विरोध होते ही सभी आरोपी वहां से भाग गए। लेकिन समीर का पीछा करने और उसके रिश्तेदार पर चाकू से हमला करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके जरिए पुलिस ने पहचान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...