Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शराब कारोबारी की 100 से ज्यादा गोलियां मारकर की हत्या, चार कारतूस...

शराब कारोबारी की 100 से ज्यादा गोलियां मारकर की हत्या, चार कारतूस व पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। शराब कारोबारी की 100 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या करने वाले शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित उर्फ मोजी थाना बुद्ध विहार में रंगदारी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में भी वांछित था। इसके पास से चार कारतूस व पिस्टल बरामद की गई है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त सतीश कुमार के अनुसार, थाना बुद्ध विहार क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-24, रोहिणी लकी प्रॉपर्टी के कार्यालय पर 27 फरवरी को गोलियां चलाईं थीं।

आरोपियों ने गैंगस्टर नरेश उर्फ सेठी के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी का प्रापर्टी डीलर योगेश शर्मा को संदेश दिया था। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पंकज ठाकरान की टीम में तैनात हवलदार नरेंद्र और राजेश को गैंगस्टर नरेश उर्फ सेठी और अक्षय अंतिल के शूटर की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर पंकज की देखरेख में एसआई अमित प्रजापति, एसआई धर्मेंद्र, हवलदार नरेंद्र व राजेश की टीम ने गंदा नाला, सेक्टर-11, रोहिणी पर घेराबंदी की। इस बीच ऑटो में आए संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए गिझी रोड, घोलफोड़ पन्ना, दीप आर्य स्कूल के पास, खीरी सांपला, जिला रोहतक निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया कि वह हरियाणा में डकैती, हत्या, हथियार अधिनियम के कई मामलों में शामिल रहा है। हिसार जेल में उसकी मुलाकात गैंगस्टर नरेश और राजू बसोदी से हुई। जमानत पर बाहर आने के बाद वह गिरोह में शामिल हो गया। राजू और नरेश के निर्देश पर मोहित ने साथियों के साथ मिलकर शराब कारोबारी नरेंद्र की हत्या कर दी। नरेंद्र को सौ से ज्यादा गोलियां मारीं गईं। मोहित 6 माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...