Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शास्त्री पार्क में दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी...

शास्त्री पार्क में दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बृहस्पतिवार देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय उमाम उर्फ उभम और 27 वर्षीय नदीम के रूप में हुई है, जो आपस में ममेरे भाई थे। घटना के पीछे आपसी लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे उमाम को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वह अपने ममेरे भाई नदीम के साथ घर से निकला। कुछ समय बाद दोनों घायल अवस्था में अलग-अलग स्थानों पर मिले। पुलिस ने उमाम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नदीम को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि दोनों युवकों के बीच कुछ समय पहले कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। परिवार वालों का कहना है कि उमाम का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन हाल ही में उसका कुछ युवकों से झगड़ा जरूर हुआ था।

पुलिस ने फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद विजय विहार, लोनी निवासी 23 वर्षीय असरफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के पीछे पैसों का विवाद था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। उमाम का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

पटेल नगर में गैंग वॉर का मामला, तीन नाबालिग पकड़े गए

इधर, मध्य जिले के पटेल नगर इलाके में गैंग वर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी की एक घटना में पुलिस ने भगत सिंह गिरोह से जुड़े तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन पर एक युवक रोशन पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

10 अक्टूबर को पुलिस को क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कुछ लड़कों के दो गुटों में टकराव हुआ था, जिसमें रोशन नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नाबालिग हैं और इलाके में “भगत सिंह गिरोह” के नाम से सक्रिय हैं, जिनकी प्रतिद्वंद्विता “सरकार गिरोह” से चल रही है। पुलिस ने इनके पास से दो चाकू भी बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...