नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला द्वारका के डाबरी इलाके का है। यहां बाइक सवार दो हमलावरों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन सभी गोलियां पास में खड़ी कार में जा लगीं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों का निशाना एक व्यक्ति था, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। डाबरी थाने को इस वारदात की सूचना शनिवार शाम करीब 6:42 बजे मिली। पुलिस के अनुसार, कथित आरोपियों और जिस व्यक्ति को उन्होंने निशाना बनाया, उनके बीच पुरानी दुश्मनी थी।
दो हमलावरों ने व्यक्ति को निशाना बनाकर की अंधाधुंध फायरिंग, मामला दर्ज
RELATED ARTICLES







