Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी के साथ...

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी के साथ पिता भी गिरफ्तार 

हरिद्वार। गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर देने के आरोपी प्रेमी अमित सैनी के पिता मदन पाल सैनी को भी  बहदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता पर आपराधिक षडयंत्र में शामिल होने का आरोप है जबकि फरार चल रहे ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी, प्रेमी की बहन रुबी की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी, पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैदी बरत रही है। गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र में राजमार्ग पर खून से लथपथ मिले किशोरी के शव की गुत्थी सुलझाते हुए छह आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी थी कि किशोरी को बीयर पिलाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया था जबकि दो दोस्त आवाजाही होने के कारण रेप नहीं कर सके थे। इसके बाद अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पहुंची किशोरी के साथ प्रेमी ने भी रेप किया था। किशोरी ने जब गैंगरेप की बाबत प्रेमी को बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी तब झल्लाए प्रेमी, उसके परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल किशोरी को प्रेमी अमित सैनी ने राजमार्ग पर ले जाकर एक चौपहिया वाहन के आगे धक्का देकर हत्या कर दी थी। इस पूरे प्रकरण की जानकारी ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी को भी थी, लेकिन उसने पूरे मामले पर पर्दा डाले रखा था।

पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपी, प्रेमी, उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पिता, बहन और ग्राम प्रधानपति फरार चल रहे थे। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रेमी अमित सैनी के पिता मदन सैनी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पिता पर पुत्र का सहयोग करने का आरोप है। बताया कि फरार चल रही बहन और ग्राम प्रधानपति की तलाश में पुलिस जुटी है। एसओ ने आमजन से अपील करते हुए अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि गांव में पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकसी बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...