Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP गांगनौली की मस्जिद में तिहरा हत्याकांड, छह घंटे में पुलिस ने सुलझाया...

गांगनौली की मस्जिद में तिहरा हत्याकांड, छह घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, आरोपी गिरफ्तार

पिटाई का बदला लेने के लिए मुफ्ती की पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या की 

बागपत। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बड़ी मस्जिद परिसर में बने कमरे में मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया, जिन्होंने मात्र छह घंटे में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मस्जिद में दीनी तालीम लेने आते थे और पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर लगातार झूठ बोलते रहे, लेकिन जब उन्हें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई गई, तो उन्होंने सबकुछ कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे शनिवार दोपहर मुफ्ती के घर पहुंचे और पीछे के रास्ते से कमरे में दाखिल हुए, जहां इसराना बेड पर और दोनों बच्चियां चारपाई पर सो रही थीं।

बसूली और चाकू से तीनों की हत्या

किशोरों ने पहले इसराना के सिर पर बसूली से वार किया। आवाज सुनकर जब सोफिया जाग गई, तो उस पर भी वार किया गया। इसके बाद सुमाइया की भी हत्या कर दी गई। एक आरोपी ने फ्रिज पर रखे चाकू से इसराना की गर्दन पर वार कर उसकी जान ले ली।

हत्या करने के बाद दोनों आरोपी गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने चले गए ताकि शक न हो।

गर्भवती थी मृतका, तीन साल से रह रहे थे मस्जिद में

मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना (30) मूल रूप से लोनी की रहने वाली थी और करीब तीन साल से अपने परिवार के साथ मस्जिद परिसर के ऊपरी कमरे में रह रही थी। वह पड़ोस की बच्चियों को दीनी तालीम देती थी। बताया जा रहा है कि इसराना पांच महीने की गर्भवती थी।

गांव में तनाव, पुलिस पर झड़प की स्थिति

घटना की जानकारी मिलने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियों ने दरवाजा खोलकर शव देखे तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई और एएसपी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीमों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

दोनों नाबालिगों के पिता कपड़े की फेरी लगाते हैं और कुछ समय पहले ही बेंगलुरु से लौटे थे। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल बसूली और चाकू बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...