कैथल। थाना शहर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरनाम सिंह, गांव डेरा गदला पट्टी अफगान, कैथल के पुत्र दीपक की मौत उसके घर में हुई।
जानकारी के अनुसार, दीपक, उसकी पत्नी अंजली, उनका छोटा बेटा और कृष्ण कुमार, जिला पूर्णिया, बिहार किराए पर रहने आए थे। 6 अक्टूबर की रात अंजली और कृष्ण के बीच प्रेम संबंध और विवाद के कारण दीपक से झगड़ा हुआ। इस दौरान अंजली और कृष्ण ने मिलकर दीपक पर हमला किया और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।
गुरनाम सिंह ने उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया, लेकिन 8 अक्टूबर की सुबह दीपक का शव घर पर पाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और 11 अक्टूबर की शाम खुराना रोड ड्रेन पुल के पास से अंजली और कृष्ण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में प्रेम प्रसंग और झगड़े की सच्चाई सामने आई, जिससे हत्या की घटना का खुलासा हुआ।







