Friday, September 18, 2026
Home Crime India जेल के अंदर चल रहा था ‘नशे का नेटवर्क’, अधिकारी ही निकला...

जेल के अंदर चल रहा था ‘नशे का नेटवर्क’, अधिकारी ही निकला सप्लायर, रंगे हाथों गिरफ्तार

कैदियों को सप्लाई करता था नशा और फोन

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से जेल प्रशासन को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लुधियाना सेंट्रल जेल में तैनात असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को नशे और मोबाइल फोन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी जेल में एलईडी के अंदर नशीला पदार्थ और 10 मोबाइल फोन छिपाकर कैदियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान एलईडी के पास से 84 ग्राम भूरे रंग का और 121 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही 10 मोबाइल फोन भी मिले। मौके पर मौजूद असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल जेल में बंद हवालाती फिरोजदीन और दीपक के इशारे पर चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह कुछ पैसों के लालच में इन कैदियों तक नशे और आपत्तिजनक सामान की सप्लाई करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों हवालातियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...