Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi फर्जी लोन पर मकान बेचने का खेल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज...

फर्जी लोन पर मकान बेचने का खेल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

33 लाख में खरीदे मकान पर पहले से था लोन, फाइनेंस कंपनी ने खाली कराने दी धमकी

खोड़ा। इंदिरा विहार निवासी अखिलेश गुप्ता एक साल से धोखाधड़ी के मामले में न्याय के लिए भटकते रहे, आखिरकार कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। अखिलेश ने दिल्ली के मंडावली निवासी अजय खोसला, उनकी पत्नी कुसुम और दो अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें ऐसा मकान बेच दिया जिस पर पहले से ही फर्जी लोन चल रहा था।

अखिलेश गुप्ता ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को उन्होंने इंदिरा विहार क्षेत्र में 50 गज का मकान 33 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने एक निजी फाइनेंस कंपनी से 28 लाख रुपये का लोन लिया। लेकिन खरीदारी के अगले ही दिन, यानी 29 अप्रैल को, दूसरी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और मकान खाली करने की धमकी देने लगे। बातचीत में खुलासा हुआ कि मकान मालिक दंपती पहले ही उसी संपत्ति पर लोन ले चुके थे, जिसका भुगतान किए बिना उन्होंने उसे बेच दिया।

पीड़ित का कहना है कि उसने 29 अप्रैल को ही खोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और इसके बाद छह जून को कमिश्नर कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित द्वारा बताए गए दोनों फाइनेंस कंपनियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। साथ ही आरोपियों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...