सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान दुकानदार के कान का पर्दा फट गया। पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, राजीव कॉलोनी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान पांच लोग वहां पहुंचे और कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
मनोज ने बताया कि विवाद की जड़ पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले मजदूर से हुई बातचीत थी। इसी बात को लेकर इलाके के ही बिल्डिंग मटेरियल कारोबारियों मुकेश गर्ग, चंदन गर्ग और राहुल गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। फिलहाल थाना 58 पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।







