Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi गुमशुदा हुए छह साल के मासूम का शव बुवा के घर में...

गुमशुदा हुए छह साल के मासूम का शव बुवा के घर में बेड से हुआ बरामद 

फरीदाबाद। एनआईटी सेक्टर-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी से 13 नवंबर को गुमशुदा हुए छह वर्ष के बच्चे शिवांश उर्फ छोटू का शव उसकी बुआ बबीता उर्फ गिल्लो के घर में बेड से बरामद हुआ। पुलिस हत्या के शक में बच्चे की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि फूफा बलराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवांश बुआ के घर की तरफ जाता दिखाई दिया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और बुआ बबीता के बेटों से पूछताछ की। फूफा से भी कड़ाई से पूछताछ की गई, उसी ने कबूल किया कि शव घर के बेड में पड़ा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

मूलरूप से यूपी के जिला झांसी के गांव मऊ निवासी भानू ने 13 नवंबर को एनआईटी-पांच थाने में शिकायत दी थी कि वह फिलहाल एनआईटी-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी के मकान नंबर चार में परिवार के साथ रहता है। छोटा बेटा शिवांश उर्फ छोटू शाम साढ़े सात बजे घर के पास से लापता हो गया। गुरुवार शाम को शिवांश का शव उसकी बुआ के घर की पहली मंजिल पर रखे बेड से बरामद हुआ। हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। गला दबाए जाने के कारण जीभ बाहर थी। शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने शक के आधार पर शिवांश की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिता भानू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिसमें छोटा बेटा शिवांश पहली कक्षा का छात्र था, जबकि दूसरा बेटा नोनू दो साल बड़ा है।
वह पंद्रह साल पहले गांव से यहां रहने आए थे। वह (पिता) एक कंपनी में सहायक हैं और मां गृहिणी है। शिवांश की बुआ बबीता उर्फ गिल्लो घर के पास ही किराये के मकान में बच्चों के साथ रहती है। बबीता का पति बलराम झगड़ों के कारण परिवार से अलग दिल्ली में रहता है। दिवाली की रात बलराम घर आया था। अगले दिन शिवांश के लापता होने के बाद से बलराम भी वापस दिल्ली चला गया। बृहस्पतिवार को पुलिस शिवांश की तलाश करते हुए बलराम के पास गई और पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...