Friday, September 18, 2026
Home Crime UP गर्ल्स हॉस्टल वार्डन की मौत के मामले में शर्मनाक खुलासा- नाजुक अंग...

गर्ल्स हॉस्टल वार्डन की मौत के मामले में शर्मनाक खुलासा- नाजुक अंग को गंभीर चोट पहुंचाकर किया गया कत्ल 

उत्तर प्रदेश। कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। महिला के नाजुक अंग को गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। इस वजह से अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह चोट नाजुक अंग में हाथ डालने से आई है।

आशंका यह भी है कि संबंध बनाने से इन्कार करने पर आरोपी ने ऐसी हैवानियत की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप यादव उर्फ अर्जुन के खिलाफ हत्या के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया है। वहीं उसके भाई व दो अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।  मूलरूप से हरदोई की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ढाई साल से हॉस्टल में वार्डन थी। तीसरी मंजिल पर रहने के साथ ही टिफिन का भी काम करती थी। सोमवार को उसका खून से लथपथ शव नग्न अवस्था में मिला था। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट मंगाई।

रात को ऑटोप्सी रिपोर्ट आई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। उसमें महिला के प्राइवेट पार्ट में हार्ड ब्लंट ऑबजेक्ट या हाथ से नाजुक अंग को भीतर तक चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए रावतपुर के राणाप्रताप नगर निवासी कुलदीप यादव उर्फ अर्जुन को जेल भेज दिया। वह मूलरूप से बिल्हौर के बहरामपुर का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने अर्जुन के भाई रिंकू, साथी चिंटू और रोहित को हिरासत में ले रखा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में इन तीनों की भूमिका क्या रही है, उसी आधार पर आरोपी बनाकर जेल भेजा जाएगा।

प्राइवेट पार्ट में हार्ड ब्लंट ऑब्जेक्ट के बारे में जब पुलिस ने डाॅक्टरों से बात की तो उन्होंने आशंका जताई कि यह हाथ भी हो सकता है। इसके अलावा महिला के सिर के पीछे 10 बाय 6 इंच का घाव मिला। इस पर डाॅक्टरों ने आशंका जताई है कि मृतका का मुंह पकड़कर उसे दीवार में लड़ाया गया होगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...