Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दसवीं कक्षा के छात्र की लात-घूसों से चार शिक्षकों ने की पिटाई,...

दसवीं कक्षा के छात्र की लात-घूसों से चार शिक्षकों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली। यमुना विहार स्थित राजकीय सर्वाेदय विद्यालय सी-2 में खिड़की से बाहर झांकने पर चार शिक्षकों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पीट दिया। आरोप है कि लात-घूसों से पीटने की वजह से छात्र को काफी चोट आई है। घायल का इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा है। विद्यार्थी की मां की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मारपीट, धमकाने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी की है। पुलिस ने बच्चे को पीटने वाले चारों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान शुभम रावत, निशांत, अनुपम व एसएस पांडेय के रूप में हुई है।

विद्यार्थी अपने परिवार के साथ महालक्ष्मी एन्क्लेव में रहता है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। विद्यार्थी की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उनका बेटा कक्षा की खिड़की से नीचे झांक रहा था। आरोप है कि इससे नाराज होकर अंग्रेजी के शिक्षक शुभम रावत ने उसे पीट दिया और कक्षा से बाहर निकाल दिया। उस दौरान बच्चे ने माफी मांग ली। कुछ देर के बाद फिर से शिक्षक उनके बच्चे की कक्षा में आया और उसे अपने साथ एक अलग कमरे में ले गया। वहां पर अन्य तीन शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चे को लात घूसों से पीट दिया। किसी को कुछ भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित घर गया और उसकी हालत देखकर परिवार को शक हुआ। परिवार ने बच्चे से बात की तो उसने पिटाई के बारे में बताया। अगले दिन परिवार बच्चे को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य के पास पहुुंचे। इसपर प्रधानाचार्य ने उनसे माफी मांगी।बच्चे की तबीयत खराब होने पर पहले उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। घर पर आने के बाद उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया। स्वजन का आरोप है कि पिटाई से बच्चे के सीने व हाथ में चोट आई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...