Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi स्पेशल स्टाफ ने स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में चल रहे...

स्पेशल स्टाफ ने स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा 

आठ युवतियों समेत कुल 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

दिल्ली। शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में आठ युवतियों समेत कुल 14 लोगों को पकड़ा है। इनमें स्पा सेंटर का मैनेजर भी शामिल है। आरोपी की पहचान सोनिया विहार निवासी पीयूष (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मांगी लाइसेंस रद्द करने की इजाजत
बाकी गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि स्पा का लाइसेंस किसी इमरान नामक व्यक्ति के नाम पर इश्यू है। पुलिस ने अदालत से गुहार लगातार लाइसेंस को रद्द करने की इजाजत मांगी है।

ऐसे जाल में फंसे आरोपी
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कड़कड़डूमा के सैनिक एंक्लेव में स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फौरन जिले के स्पेशल स्टाफ ने सैनिक विहार स्थित स्पा सेंटर पर एक नकली ग्राहक भेजा।

ग्राहक अंदर पहुंचा और उससे मसाज के नाम पर दो हजार रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद उसको सेक्स का ऑफर देकर दो हजार अतिरिक्त देने की बात की गई। इसके बाद नकली ग्राहक के सामने कई लड़कियां पेश की गई। बाद में दो हजार रुपये ग्राहक ने और दिए। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया।

छापे में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

स्पेशल स्टाफ ने मौके पर छापा मारकर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। स्पा मालिक इमरान की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...