Friday, September 18, 2026
Home Crime UP खूनी सुहागरात- आरोपी दूल्हे ने की पहले दुल्हन की हत्या, फिर कुछ...

खूनी सुहागरात- आरोपी दूल्हे ने की पहले दुल्हन की हत्या, फिर कुछ देर बाद खुद भी फंदे से लटककर दे दी जान 

उत्तर प्रदेश। सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद ही खुद भी फंदे से लटककर दी जान। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हालांकि घटना की वजह अब भी रहस्यमयी बनी हुई है।

कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार और खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी।

11 बजे कमरे में दुल्हन के पास चला गया था प्रदीप
सभी रस्मों-रिवाजों को निभाते हुए रात में लगभग 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में दुल्हन के पास चला गया। इस दौरान दोनों सामान्य अवस्था में राजी-खुशी से रहे। सुबह दोनों का शव मिलने से परिवार में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था, वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था।

घटना की वजह का अभी तक पता नहीं
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक घटना की मूल वजह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की तस्वीर कुछ साफ की है। रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे दुल्हन का पोस्टमार्टम हुआ था।

 डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय दुल्हन की मौत लगभग 15 घंटे पहले हुई थी। जबकि 03:30 बजे प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ, इस समय तक लगभग 15 से 16 घंटे पहले उसकी मौत का अनुमान लगाया गया। इस तरह जाहिर है कि दुल्हन की हत्या के बाद प्रदीप लगभग आधे घंटे अपने कमरे में ही था।

 अनुमान है कि शायद आत्मग्लानि, पश्चाताप, समाज या जेल के भय से उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि यह सब सिर्फ अनुमान ही बनकर रह गए हैं। पुलिस या परिजनों के पास भी इसे लेकर कोई तथ्य नहीं हैं।

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में घटना की कोई ठोस वजह नहीं पता चली है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीडीआर भी खंगाला जा रहा है।

दुल्हन की हत्या के बाद दूल्हे ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कैंट थाना इलाके के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात को ही दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हे का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला और दुल्हन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या के बाद आत्महत्या की है।

मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार (24) की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी (22) से सात मार्च को हुई थी। शनिवार को बरात लौटी थी और रविवार को प्रीतिभोज का कार्यक्रम होना था।

 शादी के बाद दुल्हन विदा होकर शनिवार को राजी-खुशी घर पहुंची और रात लगभग 11 बजे भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुबह लगभग सात बजे तक कोई बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।

 बिस्तर पर पड़ी थी दुल्हन… फंदे से लटका था दूल्हा
कमरे में दुल्हन बिस्तर पर पड़ी थी और दूल्हे का शव फंदे से गमछे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर सभी अंदर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...