Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP शराब पीने से मना किया तो बेटे के कर दी पिता की...

शराब पीने से मना किया तो बेटे के कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

गोरखपुर। गोला क्षेत्र के पुरसादेउर गांव में ज्यादा शराब पीने से मना करने पर रविवार की रात बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर में ही दावत के दौरान पिता-पुत्र दोनों शराब पी रहे थे। पिता ने बेटे को ज्यादा शराब पीने से मना किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया। नाराज बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुरसादेउर निवासी राजनाथ बेलदार (50) और उसका बड़ा बेटा बिट्टू (25) शराब पीने के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों घर पर मीट बनाकर पार्टी कर रहे थे।

पिता और बेटा दोनों नशे की हालात में थे। इसी दौरान पिता राजनाथ ने बिट़्टू को ज्यादा शराब पीने से मना किया तो विवाद हो गया। इसी विवाद में पिता ने बिट्टू को थप्पड़ मार दिया। गिर जाने से बिट्टू के सिर पर चोट लग गई। इससे बौखलाए बेटे ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता को तब तक पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। राजनाथ की बेटी पूनम पत्नी रामू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पंहुची तो बिट्टू घर में रखे बड़े बक्से में छिपकर बैठ गया। पुलिस ने उसे बक्से से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने पिता की हत्या की बात कबूल की। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राजनाथ की बेटी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...