चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 615 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कार को भी सीज कर दिया है। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पाटन पुल लोहाघाट से गुजर रही वैगनार कार को रोका।
तलाशी लेने पर कार चालक शिवराज सिंह निवासी ग्राम-लीदू के पास अवैध 615 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई ललित पांडेय, एसआई हेमंत सिंह कठैत, बाराकोट चौकी प्रभारी एसआई हरीश प्रसाद, गणेश बिष्ट, अशोक वर्मा शामिल रहे।







