Friday, September 18, 2026
Home Crime India नाबालिग को घर में कैद कर हैवानियत की सारी हदे की पार,...

नाबालिग को घर में कैद कर हैवानियत की सारी हदे की पार, जानिए पूरा मामला  

चंडीगढ़। एक नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। साथ रहने और पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने की बात कहकर एक गरीब परिवार की 16 साल की बेटी को कैद कर बुरी तरह पीटा गया और परिवार से नहीं मिलने दिया गया।  सेक्टर 34 थाना पुलिस ने सेक्टर-46सी की एक महिला और उसके भाई मनमीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कैद में रखने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, धमकाने और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75, 79 समेत चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 14(1ए) के तहत कार्रवाई की है।

श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली बच्ची की मां ने कोठी की मालकिन महिला और उसके भाई के खिलाफ 25 नवंबर को सेक्टर-34 थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद बच्ची का सेक्टर-45 अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसके भाई की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ में घरों में खाना बनाने वाली अपनी भाभी के कहने पर सेक्टर-46सी में उसके पुराने मालिक के घर 11 महीने पहले अपनी बेटी को भेजा था। उसे बताया गया कि कोठी मालकिन रजनी मोंगा घर में अकेली रहती है। उसके साथ रहने के लिए एक लड़की चाहिए। वह उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। घर से जाने के दो-तीन महीने के बाद उनकी बेटी से बातचीत होनी बंद हो गई। रजनी मोंगा ने भी उनकी बेटी से बात नहीं करवाई। जब शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ बेटी से मिलने आई तो मिलने नहीं दिया गया और कहा कि कुछ दिन बाद आना।

जब मां अपनी बेटी से मिलने पहुंची तो उनकी 16 वर्ष की बेटी की रोने की आवाजें आईं। सामने आने पर पीड़िता ने बताया कि रजनी और मनमीत उसे मारते-पीटते हैं। दोनों उससे मारपीट करते थे। कोई पढ़ाई नहीं करवाते। कई बार खाना भी नहीं देते थे। उसे जहां डॉग को बांधते थे, वहां सुलाते थे। घर जाने की बात कहने पर कमरे में बंद कर देते थे और घर का जबरन काम करवाते थे।

पीड़िता ने कहा कि मनमीत उसे लात औैर मुक्के मारता था। एक बार कान पर मुक्का मारा, जिससे कई दिन तक दर्द बना रहा। वहीं, रजनी गाल पर नोंचती थी। एक बार दांत से गाल पर काटा और दोनों हाथों पर चाकू भी मारे थे। आरोपी उसे कपड़े धोने वाली थापी से भी पीटते थे। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी जाती थी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मां ने बताया कि उनकी बेटी आठवीं पास है। उसका एक 18 वर्ष का भाई और 13 वर्ष की बहन है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...