Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी ने की...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी ने की युवक की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

नई दिल्ली- हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मेवला महाराजपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की मौत किसी ट्रेन हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या की थी और सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया था।

1 दिसंबर की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे ट्रेन से कटने का मामला माना, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण मामला लंबे समय तक रहस्य बना रहा।

करीब डेढ़ महीने बाद 18 जनवरी को झारखंड के गोड्डा निवासी सन्नी ने अपने 36 वर्षीय भाई सुमन के लापता होने की शिकायत सूरजकुंड थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखे शवों से मिलान कराया, जहां कपड़ों और पहचान चिन्हों के आधार पर शव की शिनाख्त सुमन के रूप में हुई।

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि सुमन की पत्नी अंजनी और उसके एक परिचित युवक के बीच अवैध संबंधों की चर्चा थी, जिस पर उसे शक था। इस इनपुट के आधार पर अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मामले की जांच तेज की।

जांच के दौरान पुलिस ने सुमन की पत्नी 29 वर्षीय अंजनी और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 30 वर्षीय रियाउल को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों ने बताया कि सुमन को उनके रिश्ते की जानकारी हो चुकी थी और वह लगातार इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। 30 नवंबर को सुमन को बहाने से मेवला महाराजपुर बुलाया गया, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद रेलवे ट्रैक के पास पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को पटरी पर रख दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद अंजनी झारखंड चली गई थी। जब उसे लगा कि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, तब वह दोबारा फरीदाबाद लौट आई। इसी बीच उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर लिए गए।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सुमन पेशे से ऑटो चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब 15 साल पहले अंजनी से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस जघन्य घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...