Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi मंडोली जेल से रची जा रही थी हत्या की साजिश, स्पेशल सेल...

मंडोली जेल से रची जा रही थी हत्या की साजिश, स्पेशल सेल ने गैंगस्टर छेनू पहलवान को दबोचा

नई दिल्ली- दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कुख्यात अपराधी इरफान उर्फ छेनू पहलवान द्वारा रची जा रही एक सनसनीखेज हत्या की योजना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने इस टारगेटेड किलिंग की साजिश में शामिल छेनू समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एसीपी कैलाश बिष्ट के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद 24 जनवरी 2026 की रात जेपीसी अस्पताल, शास्त्री पार्क के पास घेराबंदी कर 22 वर्षीय अदीब निवासी चौहान बांगर को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और पांच कारतूस मिले, जिस पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में अदीब ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि यह हथियार मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू पहलवान के निर्देश पर हत्या के लिए खरीदा गया था। उसने अपने दो अन्य साथियों फरमान और आमिर के नाम भी उजागर किए। जांच में यह भी सामने आया कि साजिश को अंजाम देने के लिए छेनू के करीबी उस्मान ने पैसों की व्यवस्था की थी और रकम एक चाय की दुकान के मालिक के जरिए शूटरों तक पहुंचाई गई थी।

अदीब की निशानदेही पर पुलिस ने 26 जनवरी को फरमान को और 27 जनवरी को उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 28 जनवरी को मुख्य साजिशकर्ता इरफान उर्फ छेनू पहलवान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फरमान की मुलाकात अदीब से एक ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुई थी। सेंटर से बाहर आने के बाद दोनों एक-दूसरे के लगातार संपर्क में रहे और नशे का सेवन भी साथ करते थे। हाल ही में अदीब ने फरमान को बताया कि उसे छेनू पहलवान से हत्या के लिए पैसे और हथियार मिल चुके हैं। लालच में आकर फरमान भी साजिश में शामिल हो गया और उसे पांच कारतूस दिए गए।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...