Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi दूसरी जाति के लडके से करना चाहती थी शादी, तो पिता ने...

दूसरी जाति के लडके से करना चाहती थी शादी, तो पिता ने बेटी की गला रेतकर की हत्या,

दिल्ली। कंझावला इलाके में दूसरी जाति के लड़के से शादी करने की जिद पर पिता ने 21 साल की बेटी की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी को समझाने के बहाने कैब से सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। कैब नंबर के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे घटना के 12 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने पेपर कटर बरामद कर लिया है।

पुलिस को कंझावला के चांदपुर गांव के खेत में एक युवती का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के गले और पेट पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद कुछ साक्ष्य हासिल किए। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक शख्स युवती को एक कैब से लेकर आया था और फिर कुछ देर बाद वहां से फरार हो गया। कंझावला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमें बनाकर जांच शुरू की। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने कैब का नंबर हासिल कर उसके चालक तक पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नंद किशोर मूलत: मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। उसकी बेटी मुजफ्फरपुर स्थित अपने गांव में रहती थी। वहां वह दूसरी जाति के एक लड़के के संपर्क में थी। परिवार वालों ने उसे कई बार उस लड़के से मिलने से मना किया, लेकिन उसने उनकी नसीहत को नजरअंदाज कर दिया। करीब दो माह पहले नंद किशोर अपनी बेटी को लेकर दिल्ली आ गया। कुछ दिन वह पिता के साथ रही फिर वह नरेला में रहने वाले अपने भाई के साथ रहने लगी। इस दौरान वह देर रात तक फोन से उस लड़के से बात करती रहती थी। इससे परेशान होकर उसके भाई ने पिता को इस बात की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...