Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi रोडरेज बना बहाना, स्कूटी सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े उड़ाए 18 लाख की...

रोडरेज बना बहाना, स्कूटी सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े उड़ाए 18 लाख की चांदी, पुलिस टालती रही कार्रवाई

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार की शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई, जहां स्कूटी पर सवार बदमाशों ने रोडरेज का नाटक रचते हुए एक ज्वेलर से 18 लाख रुपये की चांदी लूट ली।

पीड़ित रामरत्न अग्रवाल अपने दोस्त के साथ चांदनी चौक से चांदी खरीदकर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम के चलते उन्होंने स्कूटी का रास्ता बदलकर न्यू उस्मानपुर की ओर मोड़ा। जैसे ही वे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आई एक स्कूटी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने वाले युवक झगड़े पर उतर आए। उसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और मिलकर स्कूटी की चाबी निकाल ली। मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिसका फायदा उठाकर लुटेरे स्कूटी की डिग्गी से 11 किलो चांदी निकाल कर फरार हो गए।

हालांकि पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन सहायता मिलने के बजाय उन्हें थाने से थाने दौड़ाया गया। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में वारदात होने के बावजूद, पुलिस ने पहले उन्हें वेलकम थाने भेजा, जहां से फिर न्यू उस्मानपुर लौटने को कहा गया।

काफी मशक्कत के बाद अंततः न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

पीड़ित रामरत्न शाहदरा के रहने वाले हैं और अपने पिता के साथ चांदी के व्यापार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि लूटी गई चांदी की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...