Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ा लुटेरा गिरफ्तार, रसायन विज्ञान का ज्ञान बना हथियार

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ा लुटेरा गिरफ्तार, रसायन विज्ञान का ज्ञान बना हथियार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बेहद शिक्षित और शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद अपराध की दुनिया को चुना। आरोपी शुभम (32), जो दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी और एमफिल कर चुका है, को गुरुग्राम के सोहना इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक शुभम ने 2017 में बिहार के सीतामढ़ी में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में धुएं वाले बम का इस्तेमाल कर लूट को अंजाम दिया था। यह बम उसने पटाखों और केमिकल की मदद से तैयार किया था — रसायन विज्ञान में उसकी विशेषज्ञता ही उसका अपराधी हथियार बन गई।

शुभम किरोड़ीमल कॉलेज का छात्र रहा है और उसने बीएससी ऑनर्स (केमिस्ट्री) करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमएससी और एमफिल भी पूरी की। यहां तक कि उसने CLAT भी पास किया और आंध्र प्रदेश के एक कॉलेज में LLB में दाखिला लिया, हालांकि वह पढ़ाई बीच में छोड़कर दिल्ली लौट आया।

शुभम के खिलाफ आपराधिक इतिहास भी लंबा है। बैंक लूट के बाद वह गिरफ्तार हुआ और जेल गया, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद दोबारा वारदातें शुरू कर दीं। 2021 में दिल्ली में दो ज्वेलरों को निशाना बनाकर लूट की। इन मामलों में भी उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट में पेश न होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

अपराध शाखा के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि 9 अक्टूबर को पुलिस को इनपुट मिला कि वह सोहना, गुरुग्राम में आने वाला है। इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

शुभम का परिवार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है, लेकिन 1990 के दशक में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बस गया। उसके पिता कारोबारी हैं और भाई एक इंजीनियर है। शुभम ने पढ़ाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...