भोजपुर। बिलारी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बदायूं निवासी दीपू सहित तीन आरोपियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने गोदभराई की रस्म के बाद शादी करने से इन्कार कर दिया है। बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 16 अप्रैल को एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बदायूं जिले मेें बिसौली थाना क्षेत्र के ननुआ नगला गांव निवासी दीपू का उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। एक मार्च को उसकी गोदभराई की रस्म हो गई।
जिसमें करीब 3.50 लाख रुपये का खर्चा आया। कार्यक्रम की वीडियो और फोटो भी युवती के पास हैं। युवती का आरोप है कि अब दीपू शादी करने से इन्कार कर रहा है। आरोप है कि उसके परिवार के सूरज और नितेश से संपर्क कर शादी करवाने का अनुरोध किया गया, तो उन्होंने भी मना कर दिया। युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को एसएसपी के आदेश पर मामले में दीपू, सूरजपाल व नितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।







