भोजपुर। कटघर थाना क्षेत्र की युवती को बस से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती 21 अप्रैल को बुआ के साथ बस से काशीपुर जा रही थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के चकबेगमपुर-हमीरपुर गांव के बीच आरोपियों ने वारदात का अंजाम दिया। कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ठाकुरद्वारा कोर्ट में याचिका दायर की। कहा कि उसके गांव के ही वरुण, मोंटी, नकुल, अमरजीत, अमित, सुनील व शेर सिंह उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं। 21 अप्रैल को उसकी बेटी बुआ के साथ बस में बैठकर काशीपुर जा रही थी।
उसकी बेटी को बस में देखकर आरोपी भी बस में बैठ गए। आरोप है कि बस भोजुपर थाना क्षेत्र के गांव चकबेगमपुर-हमीरपुर के बीच में पहुंची तो आरोपियों ने बस को रुकवा लिया। आरोपी उसकी बेटी को बस से खींचकर ले गए। व्यक्ति ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी उसकी बेटी को नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि वरुण, अमरजीत, अमित, व सुनील ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी उसकी बेटी को छोड़कर चले गए। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी ने होश आने पर राहगीरों को इसकी जानकारी दी।
जिसे पर एक व्यक्ति ने 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी। व्यक्ति का आरोप है कि रामपुर दौराहे चौकी पर जाकर शिकायत तो उन्होंने भोजपुर थाने भेज दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







