Saturday, September 19, 2026
Home Crime India साहनपुर में डंडा मारकर की गई बुजुर्ग की हत्या, गांव के ही...

साहनपुर में डंडा मारकर की गई बुजुर्ग की हत्या, गांव के ही एक युवक पर लगा हत्या का आरोप 

हरियाणा। जींद के गांव साहनपुर में देर रात्रि डंडा मारकर एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी है। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। मृत्तक की पहचान गांव साहनपुर निवासी वीरभान (68) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के लहुलुहान शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

सदर थाना में जुटे परिजनों ने बताया कि वीरभान (68) अपने घर के बाहर गली में सो रहा था तो गांव का संजय नामक युवक गली में आया और गाली-गलौज करने लगा। वीरभान ने उसे समझाया कि वह ऐसा ना करें और उसे सोने दे। वीरभान ने उसे किसी तरह से समझा-बुझाकर वापिस भेज दिया। लेकिन वह कुछ समय बाद फिर से वापिस आया और उसके हाथ में डंडा था। उसने आते ही डंडे से वीरभान के सिर पर हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजनों ने देखा कि वीरभान का शव बुरी तरह से लहुलुहान अवस्था में पड़ा था।
परिजनों ने घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से खून से सना एक डंडा भी बरामद किया है। रविवार सुबह परिजन सदर थाना में पहुंचे और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। मृतक के भतीजे सोनू का आरोप था कि इस घटनाक्रम को अंजाम उनके गांव के संजय ने दिया है।

संजय पागलपन का नाटक करता है और उसने पागलपन का कोई मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनवाया हुआ है। वह वारदात को अंजाम देता है और इस मेडिकल सर्टिफिकेट का लाभ उठाकर बच निकलता है। वह काफी क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और नशा करने भी आदि है। उन्होंने गांव में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें वह दिखाई पड़ रहा है। परिजनों ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...