Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi 11 साल की एक मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो और दुष्कर्म...

11 साल की एक मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज 

नई दिल्ली। द्वारका जिला के उत्तम नगर इलाके में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 11 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से बातचीत शुरू की। बाद में प्यार का इजहार कर अपने कमरे पर बुला लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ बताया भी नहीं। इस बीच पीड़िता के पिता ने उसके इंस्टाग्राम चैट को पढ़ लिया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने सारी बात माता-पिता को बता दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराने के बाद डीडीयू अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। छानबीन के बाद पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर ली गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उत्तम नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लड़के के भी नाबालिग होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। कुछ दिनों पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये एक लड़के से हुई। लड़का उसके घर के पास ही रहता था। दोनों चैट करने लगे। बातचीत के दौरान लड़के ने पीड़ित से प्यार का इजहार किया। पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया।

बाद में उसके दबाव बनाने पर पीड़िता ने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान आरोपी मिलने की बात करने लगा। बार-बार दबाव बनाने पर पीड़िता 27 नवंबर को घर से बहाना बनाकर आरोपी के कमरे पर पहुंच गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। घटना को कई दिन बीत गए। पिता ने बेटी के मोबाइल की जांच की तो चैट का पता चला। बाद में पीसीआर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...