Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi “दुष्कर्म का मामला: साहिबाबाद में पीड़िता ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह...

“दुष्कर्म का मामला: साहिबाबाद में पीड़िता ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह की चेतावनी”

साहिबाबाद- शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगी।

महिला का आरोप है कि मई 2025 में उनके पति को धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा गया था। इसी दौरान पति के परिचित श्यामदत्त शर्मा और नीरज शर्मा ने उन्हें जमानत दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की। 15 मई को श्यामदत्त ने उन्हें साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित कार्यालय बुलाया, जहां उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। नीरज शर्मा ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।

होश में आने पर दोनों ने वीडियो दिखाकर चुप रहने की धमकी दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये वसूले। महिला का कहना है कि तीन महीने तक दोनों ने उनका शोषण किया। 13 अगस्त को पति की जमानत होने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा और होटल में बुलाने का दबाव बनाया गया।

25 अगस्त को महिला ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी और फिर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद 18 सितंबर को साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता से वह बेहद परेशान हैं।

इस मामले में एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...