Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi पुलिस बनकर ठगों ने रची साजिश, अकेली बुजुर्ग को 8 दिनों तक...

पुलिस बनकर ठगों ने रची साजिश, अकेली बुजुर्ग को 8 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में साइबर ठगों ने एक बार फिर अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए करीब 7 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। 70 वर्षीय महिला को ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लगभग आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और इस दौरान उसके बैंक खाते व फिक्स्ड डिपॉजिट खाली करा लिए। यह ग्रेटर कैलाश इलाके में इस तरह का दूसरा बड़ा मामला बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 5 जनवरी को बुजुर्ग महिला को एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि महिला के नाम पर जारी एक सिम कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में हुआ है। शुरुआत में महिला ने आरोपों को नकारा, लेकिन बाद में गिरफ्तारी की धमकी देकर उसे डराया गया।

डर के माहौल में ठगों ने महिला को वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी में रखा। इसी दौरान महिला ने उन्हें यह भी बता दिया कि वह घर में अकेली रहती है और उसके बच्चे बाहर रहते हैं। इस जानकारी का फायदा उठाकर ठगों ने महिला को अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

जांच में सामने आया है कि 9 से 12 जनवरी के बीच तीन बड़े ट्रांजैक्शन किए गए, जिनमें क्रमशः 4 करोड़ रुपये, 1.30 करोड़ रुपये और 1.60 करोड़ रुपये शामिल हैं। ये रकम महिला के बैंक खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट से निकाली गई। इस दौरान उसे अपने परिवार से संपर्क करने की अनुमति भी नहीं दी गई।

परिवार को जब मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से संपर्क किया। आईएफएसओ यूनिट ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...