Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रचा जाल, बैंक ने बचाई बुजुर्ग की...

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रचा जाल, बैंक ने बचाई बुजुर्ग की जमा पूंजी

एफडी तुड़वाकर रकम ट्रांसफर कराने पहुंची थी महिला

लखनऊ। बैंक अधिकारियों की सूझबूझ और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बुजुर्ग महिला करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का शिकार होने से बच गई। साइबर अपराधियों ने महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर इतना भयभीत कर दिया था कि वह अपनी जीवनभर की जमा पूंजी ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कराने बैंक तक पहुंच गई।

विकासनगर सेक्टर-3 निवासी 75 वर्षीय ऊषा शुक्ला को ठगों ने फोन कर खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। उन्होंने दावा किया कि महिला के दिवंगत पति के आधार कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी नेटवर्क में किया गया है और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है। ठगों ने धमकी दी कि सहयोग न करने पर महिला और उसके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा।

डर के साये में जी रही ऊषा शुक्ला सोमवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की मामा चौराहा शाखा पहुंचीं और अपनी 13 सावधि जमा (एफडी) तुड़वाकर करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये निकालने की बात कहने लगीं। अचानक इतनी बड़ी रकम निकालने की बात सुनकर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ के बावजूद महिला ने कोई ठोस वजह नहीं बताई और सिर्फ एक खाता नंबर देकर पूरी रकम उसमें ट्रांसफर करने की जिद करने लगीं।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए शाखा प्रबंधक श्रवण सिंह राठौर ने महिला को समझाने का प्रयास किया और तकनीकी बहाने से लेनदेन को टाल दिया। इसी दौरान बैंक कर्मियों ने महिला की गतिविधियों पर नजर रखी, तो सामने आया कि वह लगातार फोन पर किसी से निर्देश ले रही थीं। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।

करीब चार घंटे की काउंसलिंग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला को समझाया गया, तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि वह एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार होने वाली थीं। जांच में पता चला कि ठग महिला से दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने की तैयारी में थे और उनसे बैंक खातों की पूरी जानकारी और आधार कार्ड भी हासिल कर चुके थे।

सावधानी के तौर पर महिला के सभी बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया, ताकि कोई भी अवैध लेनदेन न हो सके। अन्य बैंकों में मौजूद खातों को भी सुरक्षा के लिहाज से बंद कराया गया।

बैंक के मंडल प्रमुख ने शाखा के कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सजगता नहीं दिखाई जाती, तो महिला को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साइबर ठग किस तरह डर और धमकी के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं, और सतर्कता ही उनका सबसे बड़ा बचाव है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...