Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP शामली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बेटियों की हत्या...

शामली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर घर में दफनाया

कांधला क्षेत्र में पिता की शिकायत से खुला सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर शवों को घर में ही दफना दिया। यह घटना 10 दिसंबर की रात गांव गढ़ी दौलत में हुई, लेकिन इसका खुलासा कई दिन बाद हुआ। आरोपी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जब घर की खुदाई कराई तो तीनों शव बरामद हुए।

परिवार से अलग रहता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी फारूख पेशे से शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था और अपने माता-पिता से अलग मकान में रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी ताहिरा (32) और पांच बच्चे रहते थे। कुछ दिनों से पत्नी और दो बेटियां घर से गायब थीं, जिसे लेकर परिवार में सवाल उठने लगे।

पिता को हुआ शक, पुलिस तक पहुंचा मामला
करीब छह दिन तक पत्नी और बेटियों का कोई पता नहीं चलने पर फारूख के पिता दाउद को संदेह हुआ। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी और बच्चों को शामली में किराए के मकान में रखा है। जवाब संतोषजनक न लगने पर दाउद ने पुलिस को सूचना दी और बेटे पर गंभीर आशंका जताई।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई
पुलिस ने फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की बात कबूल की। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद सामने आया है। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से आर्थिक और पारिवारिक तनाव चल रहा था।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि कुछ समय पहले पत्नी से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। इसी को लेकर दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि वारदात की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कोई अन्य पहलू तो शामिल नहीं है।

शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घर में खुदाई कर तीनों शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के परिजनों ने जताया दुख
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को अक्सर ससुराल में प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी और इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...