Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi कारपेंटर की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस...

कारपेंटर की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दिल्ली- एनसीआर। फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कारपेंटर किशन की चाकू से गोदकर हत्या मामले में दो आरोपी नाजिम और कमल को पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नाजिम के खिलाफ दिल्ली में संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

सूर्य विहार पार्ट-3 निवासी कारपेंटर किशन यहां परिवार के साथ रहता था। 31 मई की रात किशन और राजू घर से बाहर गए हुए थे। जहां आरोपी नाजिम, कमल और प्रदीप भी आए हुए थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर नाजिम ने किशन के सिर पर कांच की बोतल मार दी। इसके बाद किशन और राजू अपनी बाइक छोड़ कर वहां से फरार गए लेकिन आरोपियों ने किशन का पीछा किया।

कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान के पास किशन को पकड़कर उसे चाकू से गोदकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका और एसीपी मदन स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात में शामिल आरोपी नाजिम और कमल को पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाजिम के खिलाफ एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज है और जेल की सजा भी काट चुका है। पुलिस द्वारा आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...