Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand एक लाख की सुपारी देकर बहू ने कराई सास की हत्या

एक लाख की सुपारी देकर बहू ने कराई सास की हत्या

देहरादून। लालतप्पड़ में सास की हत्या बहू ने ही एक लाख की सुपारी देकर कराई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। डोईवाला काेतवाली के लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते बुधवार की रात तीन लोगों ने कुलदीप कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी लालतप्पड़ की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आवेश अंसारी उर्फ छोटू, सोनू और राहुल निवासी ग्राम बसेड़ी लक्सर हरिद्वार को बीती रात हरिद्वार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कुलदीप कौर की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

घर में ही किराये रहता है आरोपी

पूछताछ में आरोपी आवेश उर्फ छोटू ने बताया कि पिछले छह-सात माह से वह कुलदीप कौर के पुत्र जगदेव सिंह के घर में ही रह रहा है। उसने जगदेव की पत्नी ज्योति उर्फ डिंपी को अपनी धर्म बहन बनाया था। बताया कि मृतका कुलदीप कौर पुत्रवधू डिंपी को लगातार प्रताड़ित करती थी। कुलदीप कौर उसे भी परेशान करती थी।

ज्योति ने आवेश को सास कुलदीप कौर की हत्या के लिए एक लाख रुपये देना तय किया। वारदात को अंजाम देने के लिए ज्योति ने आरोपियों का सहयोग किया। कुलदीप कौर जब आंगन में सो रही थी तो उसने तकिया से अचेत होने तक मुंह दबाए रखा। कोतवाल ने बताया कि वारदात में शामिल आवेश अंसारी, सोनू और राहुल तीनों निवासी लक्सर हरिद्वार के अलावा मृतका की बहू ज्योति उर्फ डिंपी पत्नी जगदेव सिंह रेशममाजरी डोईवाला को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

वारदात की षड्यंत्रकारी रही बहू

अपनी सास को मौत की नींद सुलाने के लिए मृतका कुलदीप कौर की पुत्रवधू ज्योति मुख्य षड्यंत्रकारी रही। पुलिस के अनुसार, अपने धर्म भाई को वह अपनी व्यथा से अवगत कराती थी। एक दिन उसने सास की हत्या के लिए रकम का ऑफर दिया तो आवेश तत्काल तैयार हो गया। इस काम के लिए उसने दो अन्य लोगों को भी शामिल कर लिया। सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देकर वह फरार होते परिवार के ही लोगों की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने महज कुछ घंटों में वारदात का खुलासा किया।

एक लाख की जगह मिली जेल

लालतप्पड़ में सास की हत्या मामले में आरोपी आवेश को सुपारी के एक लाख रुपये तो मिले नहीं पर उसे जेल जरूर मिल गई। आरोपी आवेश ने पुलिस को बताया कि अपने परिचितों को 10-10 हजार रुपये देने की बात कह वारदात में शामिल किया था। उसे रुपये अब तक नहीं मिले थे। लालतप्पड़ क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक डोईवाला से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...