Friday, September 18, 2026
Home Crime UP त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ा चलन, साइबर जालसाज भी हुए सक्रिय...

त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ा चलन, साइबर जालसाज भी हुए सक्रिय – पुलिस ने जारी की चेतावनी

प्रयागराज- त्योहारी खरीदारी के इस व्यस्त सीजन में अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय साइबर ठग इस समय विशेष रूप से एक्टिव हो गए हैं, जो आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

साइबर क्राइम सेल को हाल के दिनों में इस तरह की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर जनता को सतर्क रहने की अपील की है।

ठगी के नए तरीके अपना रहे साइबर अपराधी

अब तक जहां साइबर ठग लॉटरी, इन्वेस्टमेंट स्कीम, फर्जी जॉब ऑफर, डिजिटल अरेस्ट और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते थे, वहीं अब त्योहारी माहौल में उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी शुरू कर दी है।

ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांडेड प्रोडक्ट्स जैसे कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और गिफ्ट्स के नाम पर फर्जी विज्ञापन चला रहे हैं। जब लोग इनसे संपर्क करते हैं, तो वे बुकिंग और डिलीवरी के बहाने उनसे बैंक डिटेल्स और पर्सनल जानकारी हासिल कर लेते हैं, और फिर धीरे-धीरे खाते से मोटी रकम उड़ा लेते हैं।

पिछले एक महीने में साइबर सेल को इस तरह की 25 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

सावधान रहें, सतर्क रहें – विशेषज्ञ की सलाह

उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर विशेषज्ञ राहुल मिश्रा ने बताया कि जालसाज बेहद चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। लेकिन कुछ सतर्कताएं बरत कर ऐसी ठगी से बचा जा सकता है:

  • सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनजान ऑफर्स और लिंक से दूरी बनाकर रखें।

  • केवल भरोसेमंद और अधिकृत ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से ही खरीदारी करें।

  • किसी के साथ अपना आधार, पैन या बैंक डिटेल्स साझा न करें।

  • अनजाने नंबर से आए किसी भी लिंक या कॉल पर प्रतिक्रिया न दें।

  • रात में सोते समय मोबाइल डेटा बंद करने की आदत डालें।

  • ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

ठगी के शिकार लोग भी सामने आए

सिविल लाइंस की अग्निपथ कॉलोनी में रहने वाली ममता विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया कि लखनऊ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की उनकी शाखा से 99,999 रुपये निकाल लिए गए। ममता ने केवल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लिंक पर क्लिक किया था, और उनकी जानकारी के बिना ही पैसा निकल गया।

इसी तरह फाफामऊ निवासी सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखे एक विज्ञापन से कपड़ों की बुकिंग की, लेकिन न तो कपड़े मिले और न ही पैसा वापस आया — उल्टा उनके खाते से 25,000 रुपये कट गए।

साइबर पुलिस इन मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...