Friday, September 18, 2026
Home Crime UP कोछा भांवर चोरी का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल,...

कोछा भांवर चोरी का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, जेवरात बरामद

झांसी- कोछा भांवर में हुई बड़ी चोरी के मुख्य आरोपी और गिरोह के सरगना दीपक लोहार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 36 घंटे तक फरार रहने के बाद रविवार देर रात करगुआ पहाड़ी के पास हुई मुठभेड़ में दीपक को पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दीपक के पास से चोरी में लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड से जुड़े पांच अन्य आरोपियों की तलाश फिलहाल जारी है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के अनुसार, शनिवार रात कोछा भांवर चोरी से जुड़े अपराधियों के साथ पुलिस की पहली मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आरोपियों को पकड़ लिया गया था। हालांकि गिरोह का सरगना दीपक लोहार मौके से फरार हो गया था।

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दीपक करगुआ पहाड़ी के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख दीपक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दीपक के पैर में लग गई। घायल दीपक को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया।

बरामद हुआ चोरी का माल

पूछताछ में दीपक ने चोरी में शामिल अन्य बदमाशों और चोरी के माल के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर एक सोने की चेन, अंगूठी, पायल, बिछिया और अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी, स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, मंडी चौकी इंचार्ज कुलदीप पंवार, अतीक अहमद समेत पुलिस की कई टीमें शामिल रहीं।

चोरी का मामला और अब तक की जांच

यह घटना 10 जुलाई की रात घटी थी, जब मेडिकल बाईपास तिराहा निवासी महेंद्र सिंह यादव के बंगले में चोरों ने धावा बोलकर तिजोरी से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। अनुमान है कि चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि दीपक लोहार ने ही बाकी साथियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। चोरी के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। इससे पहले पुलिस काशीराम कॉलोनी निवासी चपारी और अंबाबाय निवासी कुट्टू को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अब बाकी फरार पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...