Friday, September 18, 2026
Home Crime India घरेलू विवाद में खौफनाक अंजाम- देवरानी ने बेटे से कराई जेठानी की...

घरेलू विवाद में खौफनाक अंजाम- देवरानी ने बेटे से कराई जेठानी की हत्या

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पानीपत। नंगला-आर गांव में एक पारिवारिक रंजिश ने खून का रिश्ता शर्मसार कर दिया। 54 वर्षीय सुखदेई की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को मृतका की देवरानी कृष्णा ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। हत्या के पीछे घर के भीतर चल रहा पुराना विवाद कारण बना। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार शाम सनौली खुर्द थाना क्षेत्र में सुखदेई की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरू में नाबालिग आरोपी ने लूटपाट के इरादे से हत्या करने की बात कही, लेकिन पूछताछ में उसके बयान पर संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने सच उजागर किया कि उसने अपनी मां कृष्णा के कहने पर ही यह हत्या की थी।

घर की बात ने लिया खूनी मोड़

पुलिस जांच में सामने आया कि सुखदेई और कृष्णा के बीच घरेलू विवाद को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में कृष्णा ने अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। वारदात के दिन नाबालिग ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से सुखदेई पर सात वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के सिर, छाती और पीठ पर गहरे घाव मिले।

परिजनों को नहीं थी भनक

मृतका के पति मुन्नीराम ने बताया कि वे उस दिन अपनी बेटी के साथ बाजार गए हुए थे। लौटने पर घर के भीतर सुखदेई खून से लथपथ पड़ी मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात चाकू के घावों की पुष्टि हुई है।

त्वरित पुलिस कार्रवाई

सीआईए-वन टीम ने सुरागों के आधार पर कृष्णा और उसके नाबालिग बेटे को बबैल गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चाकू, सोने की चेन और कान की बाली बरामद हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग को किशोर सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि कृष्णा को न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...