Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत को लेकर हुए विवाद में की हत्या,...

इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत को लेकर हुए विवाद में की हत्या, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

दिल्ली। गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में रात माहिर उर्फ इमरान (20) हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत को लेकर हुए विवाद में माहिर उर्फ इमरान की हत्या हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक से बातचीत बंद करने के लिए लड़की का मोबाइल छीन लिया था। फोन वापस देने के बहाने माहिर को बुलाकर आरोपियों ने हत्या की है। 50 से अधिक चाकू से वार किए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में बुधवार रात माहिर उर्फ इमरान (20) की कुछ युवकों ने 50 से अधिक वारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

इस बीच माहिर ने सड़क पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया था। हत्या की सूचना मिलने के बाद जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया था।पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना चाकू बरामद हुआ। जांच दल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि माहिर पर चाकू से कई वार किए गए। सही संख्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपियों से कुछ समय पूर्व माहिर का झगड़ा हुआ था। कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में बृहस्पतिवार दिनभर दबिश दी गई।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से भागीरथी विहार इलाके में दहशत का माहौल है। माहिर के परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। माहिर परिवार के साथ गली नंबर-2, विजय विहार, लोनी में रहता था। परिवार में मां रोशन खातून के अलावा बड़े भाई समीर, साहिल के अलावा दो छोटी बहनें हैं। वर्ष 2017 में बीमारी के बाद माहिर के पिता मो. शहजाद की मौत हो गई थी। माहिर पहाड़गंज में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। बुधवार शाम को वह पहाड़गंज से लोनी स्थित घर लौट आया था। इस बीच वह दोस्तों के पास जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल गया। रात को परिजन उसे कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी ने फोन उठाकर भाई समीर को भागीरथी विहार आने के लिए कहा।

रात करीब 8:45 बजे आरोपियों ने गली नंबर-11, लाखन चौक पर माहिर को घेर लिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार शुरू कर दिए। माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, लेकिन किसी भी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। आरोपियों ने पेट, कमर, टांग, गले, हाथ, चेहरे पर 50 से अधिक वार किए। माहिर मौके पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। लोग पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर इंतजार करने लगे। इस बीच माहिर की मौत हो गई।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि तीन माह पूर्व माहिर का फैजल और दोस्तों से झगड़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि इन लोगों ने ही माहिर पर जानलेवा हमला किया है। हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई या कोई और वजह है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...