Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP थाने के सामने पत्नी को दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ...

थाने के सामने पत्नी को दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद। महिला थाने के सामने कपड़ा कारोबारी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति पर तीन तलाक देने और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के शरीफ नगर निवासी महिला नईम जहां उर्फ रुखसाना परवीन ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

इसमें कहा है कि उसकी शादी 19 मार्च 2018 को डिलारी गक्खरपुर निवासी राहिल के साथ हुई थी। राहिल का यूपी और हरियाणा में कपड़े का कारोबार है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। महिला पर दबाव बनाया कि वह अपने मायके से 5 लाख रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। 22 सितंबर 2022 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों को उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की थी। चार दिसंबर 2023 को पीड़िता महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आई थी। महिला थाने में काउंसलिंग के बाद नईम जहां कचहरी जा रही थी। इसी दौरान महिला थाने के बाहर ही पति और उसके परिजन आ गए। महिला के साथ मारपीट की। महिला का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद महिला कचहरी की ओर जाने लगी तो पति आ गया और उसने महिला को तीन तलाक बोल कर संबंध खत्म कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति राहिल, सास रिहाना, देवर जुबैर, फैजुल, ननद रुखसार,सहाना और ननदोई नाजिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...