Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi खजूरी खास में दो साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, पुलिस...

खजूरी खास में दो साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी शाका को दबोचा

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दो साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 40 वर्षीय शाका नामक आरोपी को गिरफ्तार कर केस सुलझाने का दावा किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्चे के पिता से रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, 3 अक्टूबर को एक दंपती ने अपने दो वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत खजूरी खास थाने में दर्ज कराई थी। दंपती का कहना था कि बच्चा खजूरी चौक के पास खेलते समय गायब हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर कई टीमें गठित कीं।

अगले दिन खजूरी खास स्थित सीआरपीएफ कैंप की दीवार के पास बच्चे का शव बरामद हुआ। मौके से फोरेंसिक टीम ने कई अहम सबूत जुटाए और मामला हत्या में बदल दिया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां नजर आईं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रविवार को आरोपी शाका को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इलाके में ही घूमता-फिरता था और पहले भी चोरी के एक मामले में नामजद था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

भलस्वा डेयरी में ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

भलस्वा डेयरी क्षेत्र में कुछ युवकों ने ई-रिक्शा चालक करण की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावरों ने उस पर पत्थर से हमला कर सिर कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, 8 नवंबर को करण को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त ने बताया कि कुछ लड़के करण को जबरन अपने साथ ले गए थे और बाद में वह पाइपलाइन के पास गंभीर रूप से घायल मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी समीर और सुलेमान (दोनों बालिग) समेत तीन नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। समीर ने कबूल किया कि मृतक अक्सर उन्हें धमकाता था, इसी वजह से उन्होंने उसे काम के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। नाबालिग आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है।

महिपालपुर में करंट लगने से मणिपुर की युवती की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में पानी गर्म करते समय बिजली के झटके से मणिपुर की 23 वर्षीय युवती रिंग थूईलियू फ्लोरेंस की मौत हो गई। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि रविवार रात घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि युवती बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड का उपयोग कर रही थी, तभी उसे करंट लगा। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो उसी इमारत में रहने वाली उसकी दोस्त ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसा प्रतीत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...