नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक काम के एवज में मोटी रकम की मांग की थी।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जाल बिछाकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अधिकारी शाहदरा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पद पर तैनात था। उस पर आरोप है किसी काम को करने के बदले लाखों रुपये की मांग की थी।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग या कोई बड़ा नेटवर्क तो शामिल नहीं है।
इस घटना के सामने आने के बाद नगर निगम के दफ्तरों में हलचल मच गई है और विभागीय स्तर पर भी आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।







