बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बंटी दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। दीपावली त्यौहार के चलते वह अपने गांव आया हुआ था। बताया गया कि रविवार देर शाम गांव में ही उसका एक व्यक्ति से शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।
लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं जा सका है।







