बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला सुशीला रविवार देर शाम घर पर ही पूजा की तैयारी कर रही थी। रात करीब 9:30 बजे उसका पति घर आया और लाइसेंसी राइफल से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आलाकत्ल बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, उसका कहना था कि इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।







