Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi मकान मालिक ने युवक पर टूटी बोतल से किया हमला, आरोपी फरार

मकान मालिक ने युवक पर टूटी बोतल से किया हमला, आरोपी फरार

दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में मकान मालिक से हाल चाल पूछना एक किराएदार को भारी पड़ गया। मकान मालिक ने बोतल तोड़ कर किराएदार के कमर में घुसेड़ दी। पीड़ित की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार मकान मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। पीड़ित रोशन कुमार अपने एक दोस्त के साथ सिरसपुर इलाके में किराए के मकान में रहता है। वह मजदूरी करता है। रोशन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपने घर के बाहर टहल रहा था।

इसी दौरान उसने अपने मकान मालिक मंजीत राणा को भी टहलते देखा। रोशन ने मंजीत से हालचाल पूछा। इस बात पर मकान मालिक गुस्से में आ गया। उसने हालचाल पूछने की हिम्मत करने की बात कहकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। मकान मालिक को गुस्से में देखकर रोशन चुपचाप अपने कमरे में चला गया। उसके बाद वह अपने दोस्त मिंटू के साथ खाना खाने लगा। कुछ देर बाद मकान मालिक उसके कमरे में आया। उसके हाथ में टूटी हुई बोतल थी। उनसे बोतल से रोशन के कमर पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। रोशन के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

मिंटू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल रोशन को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भर्ती कराया। दर्द होने की वजह से पीड़ित उस रात बयान नहीं दे पाया था। अगले दिन उसने पुलिस को बयान दिया। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...