Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन ठेके पर लेने की रंजिश के चलते पिता-पुत्र की गोली मारकर...

जमीन ठेके पर लेने की रंजिश के चलते पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या, मामला दर्ज

जलालाबाद। गांव पाका में दोहरे कत्ल का मामला सामने आया है। जमीन ठेके पर लेने की रंजिश के चलते खेतों में पानी लगा रहे पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह और उसके बेटे हरमीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अवतार सिंह के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई ने करीब दो वर्ष पहले गांव में आठ एकड़ जमीन ठेके पर ली थी जिस पर वह खेती करता था। मृतक अवतार सिंह ने जिस जमीन को ठेके पर लिया था वह पहले आरोपी पलविन्द्र सिंह व उसके भाईयों के पास ठेके पर थी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके भाई से रंजिश रखते थे।

पानी की बारी को लेकर आरोपी हथियारों से लैस होकर आए जहां उनकी पानी लगाने को लेकर अवतार सिंह के साथ बहस हो गई और बाद में झगड़ा हो गया। कारज सिंह ने बताया कि इस दौरान आरोपी पलविन्द्र सिंह ने अपने भाईयों के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी हथियार से करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाकर अवतार सिंह व उसके बेटे हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया। अवतार सिंह के दो बेटे थे जिसमें एक का कत्ल कर दिया गया जबकि दूसरा बेटा दिव्यांग है। मौके पर पहुंचे पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि खेत में पानी की बारी को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी पलविन्द्र सिंह पिंदा मृतक का पड़ोसी है। उसने अपने दो भाईयों बलबीर सिंह व रघबीर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह व अनमोल के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी 315 बोर के रिवाल्वर से गोलियां चलाकर अवतार सिंह व हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया।

शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...